Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गांवों में मतदान को लेकर जागरुकता मतदान केंद्रों के बाहर रही लंबी क़तारें
raigarh, Awareness about voting, polling booths

रायगढ़ । पंचायत चुनाव में आज 20 फरवरी को द्वितीय चरण का मतदान सुबह 07 बजे शुरू हुआ। जिसमें रायगढ़ जिले के खरसिया और धरमजयगढ़ ब्लॉक के गांवों में मतदान हो रहे हैं। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें दिख रही है। युवाओं के साथ वृद्ध मतदाता भी परिवार जनों के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं।

 

निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार खरसिया एवं धरमजगढ़ के कुल 199 ग्राम पंचायतों के लिए 469 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जहां कुल दाे लाख 49 हजार 253 मतदाता है, जिसमें एक लाख 21 हजार 794 पुरूष मतदाता, 01 लाख 27 हजार 455 महिला मतदाता एवं 4 तृतीय लिंग शामिल है। जिसमें खरसिया ब्लॉक के 81 ग्राम पंचायतों के लिए 183 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 1 लाख 2 हजार 558 मतदाता है, जिसमें 50 हजार 368 पुरुष मतदाता एवं 52 हजार 189 महिला तथा 01 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। इसी प्रकार धरमजयगढ़ विकासखंड के 118 ग्राम पंचायतों के लिए 286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 1 लाख 46 हजार 695 मतदाता है, जिसमें 71 हजार 426 पुरुष मतदाता एवं 75 हजार 266 महिला मतदाता तथा तीन तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।

 

 

MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.