Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुखबिरी की शक में नक्सलियाें ने की दाे ग्रामीणाें की हत्या
dantewada, Naxalites killed ,two villagers
दंतेवाड़ा । बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत भैरमगढ़ ब्लॉक के तोड़मा गांव में नक्सलियाें ने 2 ग्रामीण युवकाें की हत्या कर दी, इनमें एक शिक्षक है। नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने इस हत्या के वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए एक पर्चा जारी किया है। जिसमें शिक्षक पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। पर्चे में लिखा गया है कि 4 अक्टूबर 2024 को तुलतुली-गावाड़ी के बीच में हुई मुठभेड़ में भी इनकी मुख्य भूमिका है। इन गलतियों को देखते हुए पीएलजीए ने मौत की सजा दी है।
 
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने बुधवार देर रात नक्सली इस गांव के रहने वाले शिक्षक बामन कश्यप और ग्रामीण अनीश राम के घर पहुंचकर दोनों को घर से बाहर निकाला। फिर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल की तरफ लेकर गए जहां गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया है। नक्सलियाें ने इन दोनों युवकाें पर मुखबिरी करने का आरोप लगाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इलाके में आज 20 फरवरी काे द्वितिय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त है। इस वारदात की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पंहुचकर कार्यवाही कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से अब तक नक्सलियों ने बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सातों जिले में कुल 1800 निर्दाेष ग्रामीणाें की हत्या कर चुके हैं, इनमें सबसे अधिक बीजापुर जिले में हत्या की वारदात काे अंजाम दिया गया है।
 
उल्लेखनिय है कि 4 अक्टूबर 2024 काे माड़ क्षेत्र में नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें के जवानों ने नक्सलियाें के बडे कैडर के 31 शव बरामद भी किए थे। पुलिस ने और भी नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया था। मुठभेड़ के 1 हफ्ते बाद नक्सलियों ने 35 नक्सलियों के मारे जाने की बात स्वीकारी थी और मारे गए नक्सलियों की सूची जारी की थी। पुलिस द्वारा मारे गए नक्सलियों में कुछ की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन नक्सलियों द्वारा जारी की गई मारे गए नक्सलियों की सूची और पुलिस द्वारा बनाई गई सूची में मिलान करने के बाद सभी नक्सलियों की पहचान हो गई और 38 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई। इन पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मारे गए नक्सलियों पर 250 से ज्यादा अपराध भी दर्ज थे।
MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.