Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राजिम कुंभ कल्प में नागा साधुओं ने निकाली पेशवाई
dhamtari, Naga sadhus , Rajim Kumbh Kalpa
धमतरी । राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान तीर्थ क्षेत्र राजिम में उस वक्त दृष्य रोमांचित हो गया, जब नागा साधुओं ने पेशवाई निकाली। नागा संत शरीर पर भस्म लगा कर अपनी जटाओं को लहराते हुए बैंडबाजा, डमरू, नगाड़ा आदि वाद्य यंत्रों की धुन पर करतब दिखाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया। इस दौरान राजिम नगरवासी और मेला में आए श्रद्धालुओं की कतार नागा संतों के स्वागत में जुटी रही। लोग हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच नागा संतों पर पुष्प वर्षा करते रहे।

बुधवार सुबह 12 बजे के बाद नागा संतों की टोली लोमष ऋषि आश्रम से राजिम दत्तात्रेय मंदिर के लिए रवाना हुई। दत्तात्रेय मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान के बाद संतों ने आराध्य देव को भोग लगाया और प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया। यहां से नागा साधु संतों ने भगवान दत्तात्रेय को पालकी में विराजित कर पेशवाई प्रारंभ किया। पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से सुंदरलाल शर्मा चौक, व्हीआईपी मार्ग, राजीवलोचन-कुलेश्वर मार्ग होते हुए संत समागम स्थित अपने पंडाल में पहुंची, जहां विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान दत्तात्रेय को स्थापित किया गया।

पेशवाई के दौरान नागा साधु-संतों ने कई जगहों पर विभिन्न करतब दिखाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया। उक्त अखाड़ों को देखने और नागा-साधुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने सड़कों के किनारे श्रध्दालुओं की भीड़ भक्ति भाव व रोमांच के साथ उमड़ पड़ी। राजिम नगर सहित क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित होकर इस पेशवाई यात्रा के साक्षी बनते हुए अपने श्रध्दा के फूल समर्पित कर स्वंय को धन्य समझा। पेशवाई यात्रा में विभिन्न अखाड़ों के नागा-साधु, सन्यासियां अपने पारंपरिक आलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पेशवाई यात्रा में जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत उमेशानंद गिरी, गोपाल गिरी महाराज, दिगम्बर संतोष गिरी महाराज, गोकुलगिरी महाराज, सिद्धेश्वरी पुरी महाराज, पद्मनीपुरी महाराज, कमलेश्वर नंद सरस्वती, गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल, मेला आयोजन समिति के सदस्य सचिव प्रतापचंद पारख सहित साधु संत शामिल हुए। वहीं राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू सहित पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुए थी, ताकि किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.