Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अमरवाड़ा में पटवारी ने किया सुसाइड
chindwara, Patwari committed suicide, Amarwara

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में करवडोल पंचायत में पदस्थ पटवारी तरुण उईके ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उनके घर में उनका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकरी मिलते ही एसडीएम समेत अफसर मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद है।

 

दरअसल, पटवारी तरुण उईके अमरवाड़ा नगर के छिंदवाड़ा रोड वार्ड नंबर 14 में किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह करीब 10 बजे उनसे मिलने कुछ किसान आए थे। काफी देर तक पटवारी ने नहीं खोला। जिसके बाद पड़ोसियों ने झांककर देखा तो तरुण उइके का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने फौरन इसकी सूचना मृतक के परिजनों और मित्रों को दी। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, तहसीलदार राजेश मरावी और नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

एसडीओपी मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक पटवारी की पत्नी वैजयंती पिछले 2 महीनों से अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और इसके पीछे की वजह तलाशना शुरू कर दिया है।

 

MadhyaBharat 21 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.