Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
हरदा के इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्री में लगी आग
harda, Fire broke out, Industrial Area

हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में शुक्रवार सुबह इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद माैके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद माैके पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार जिले की इंडस्ट्रीज एरिया में महिला उद्यमी संगीता तिवारी की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में खेती के वेस्ट मटेरियल से कोयला बनाया जाता है। फैक्ट्री के गोदाम में बड़ी मात्रा में भूसा संग्रहित था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे कर्मचारियों को भूसे से धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने मशीनों की मदद से भूसे को फैलाकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है। वहीं आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

 
MadhyaBharat 21 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.