Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्यार में पागल प्रेमी पहुंचा थाना
korba, Lover madly, love reached

कोरबा । कोरबा जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को पाने प्रेमी सिविल लाइन थाना पहुंचा और कहने लगा मुझे लड़की चाहिए बात खत्म, नहीं तो थाने में सुसाइड कर लूंगा। पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था। पुलिस युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है।

 

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा मूलतः रीवा का रहने वाला है। वह रिसदी झगराह में किराये के मकान पर रहता है। उनकी दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम में हुई थी, दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी घर वालों को होने पर परिजनों ने आपत्ति जताई। परिजनों ने युवती से मिलने-जुलने और बात करने से युवक को मना किया तो आज शुक्रवार काे प्यार में पागल युवक थाने पहुंचा और टीआई के सामने ही युवक लड़की को दिलाने जिद करता रहा और बार-बार खुदकुशी करने की धमकी देता रहा। पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था।

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को समझाया गया, लेकिन थाने में ही बार-बार सुसाइड करने की धमकी दे रहा था। युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

MadhyaBharat 21 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.