Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आईईडी विस्फोट में डीआरजी का जवान घायल
narayanpur, DRG jawan injured , IED explosion

नारायणपुर । नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोयमेटा और कवानार गांव के मध्य जंगल में प्रेसर आईईडी विस्फोट हाेने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

 

आईजी सुदरराज पी. ने शुक्रवार को बताया कि छोटेडोंगर थाने से जिला बल और डीआरजी के संयुक्त बल गश्त पर थे। दोपहर लगभग 1.45 बजे तोयमेटा और कवानार के बीच जंगल में प्रेसर आईईडी विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।

उन्हाेंने बताया कि घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
 

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर सहित बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों और जंगल में कच्ची पगडंडियों पर प्रेसर आईईडी लगाते हैं। इससे पहले 15 फरवरी को बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग (प्रेसर बम) की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान घायल हो गया था।

 

MadhyaBharat 21 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.