Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
असम के मुख्यमंत्री सरमा ने परिवार सहित संगम में लगाई आस्था की डुबकी
mahakumbhnagar, Assam Chief Minister, holy dip
महाकुम्भ नगर । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा परिवार सहित शुक्रवार को प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। इस अवसर पर डॉ. सरमा ने कहा कि कुम्भ में स्नान करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। परमात्मा को बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने हमें स्नान करने का मौका दिया। कुशलता के साथ मेला प्रबंधन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे प्रशासन को वे धन्यवाद देते हैं।

डॉ. सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में फिर एक बार भारत की सनातन सभ्यता एवं संस्कृति उभर कर विश्व के सामने आई है। ये महाकुम्भ ने साबित कर दिया है कि सनातन ही अतीत है, सनातन ही वर्तमान है और सनातन ही विश्व का भविष्य है।
 
संगम में स्नान के बाद मुख्यमंत्री सरमा ने अपने एक्स अकाउंट पर दो ​पोस्ट शेयर किये। उन्होंने हिंदी में लिखा, ''तीर्थराज प्रयागराज में परिवार सहित त्रिवेणी संगम स्नान करने का अपार सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक सनातन धर्म रहेगा। हर हर महादेव।''
अंग्रेजी में लिखे दूसरे पोस्ट में सरमा ने लिखा कि आज संगम में स्नान के अनुभव का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह सिर्फ नदियों का संगम नहीं है- यह करोड़ों संतानियों की आस्था, आध्यात्मिकता और विरासत का संगम है।
MadhyaBharat 21 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.