Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जनजातीय समाज का उत्थान व उनका सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता : अमित शाह
new delhi,   Modi government, Amit Shah

नई दिल्ली/अहमदाबाद । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित गुजरात भवन में गुजरात के डांग जिले के संतोकबा ढोलकिया विद्या मंदिर के ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के छात्रों के साथ प्रेरक शैक्षणिक संवाद किया।

शाह ने इस अवसर पर शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में छात्रों की भूमिका पर गहन विचार रखे। इस संवाद का लक्ष्य छात्रों को प्रेरित करना और उनकी शैक्षणिक एवं करियर से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान करना था। गृह मंत्री ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प की महत्ता पर बल दिया। शाह ने कहा कि चाहे जनजातीय गौरव दिवस मनाना हो या द्रौपदी मुर्मु को भारत की राष्ट्रपति के रूप में चुनना हो, इन निर्णयों ने जनजातीय समाज के गौरव को एक नये शिखर पर ले जाने का काम किया है। जनजातीय समाज का उत्थान व उनका सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। आजादी के बाद जनजातीय समाज को उनका वास्तविक सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

 

अमित शाह ने कहा, “छात्र देश की प्रगति की आधार हैं और उनका परिश्रम व समर्पण भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।” उन्होंने छात्रों को डॉक्टर, इंजीनियर और सिविल सेवक जैसे करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “यदि आप देश के विकास को अपना लक्ष्य बनाएंगे तो आपका व्यक्तिगत विकास स्वाभाविक रूप से सुनिश्चित होगा। इसलिए, आपका मूल उद्देश्य देश के विकास के लिए कार्य करना होना चाहिए।”

 

शाह ने कहा कि मोदी सरकार 50% से अधिक एसटी आबादी वाले और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना द्वारा आदिवासी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है। चिकित्सा, इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा में आदिवासी छात्रों के लिए भाषा एक बाधा रही है, इसे देखते हुए मोदी सरकार ने मातृभाषा में परीक्षा देने का विकल्प प्रदान किया है। इन फैसलों से आदिवासी छात्रों को एक नई उम्मीद मिली है। आजादी के बाद के छह दशकों में देश में केवल एक केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय था, वहीं पिछले एक दशक में हमारी सरकार में 2 नए आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित किए।

छात्रों ने गृह मंत्री के साथ शिक्षा एवं करियर पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर गुजरात भवन के रेजिडेंट कमिश्नर डॉ. विक्रान्त पांडेय और संतोकबा ढोलकिया विद्या मंदिर (डांग) के संस्थापक एवं सेक्रेटरी पी.पी. स्वामी भी उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 21 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.