Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुरक्षा बलों ने किया नक्सलियों द्वारा डंप हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद
sukma, Security forces recovered , Naxalites

सुकमा ।नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा अंतर्गत गुंडराजगुडेम चिंतावागु नदी जंगल क्षेत्र में भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप हथियार विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है ।

सुकमा पुलिस द्वारा आज जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि नवीन कैम्प मेटटागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुंडराजगुडेम, चिंता वागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर 203 कोबरा वाहिनी, 131वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीनाचंदा, गुंडराजगुडेम, चिंता वागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र में रवाना हुये थे ।

अभियान के दौरान ग्राम गुंडराजगुडेम से 1.4 किमी दक्षिण पूर्व में और चिंतावागु नदी के तट पर स्थित घने जंगल क्षेत्र केे पास अज्ञात नक्सलियों के द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। घटना में सभी जवान सुरक्षित है, बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।

सुरक्षा बलों द्वारा दो देशी हथियार ,एक दूरबीन, खाली मैगजीन पाउच, खाली पिट्टू,50 मल्टीपल मेडिसिन स्ट्रिप,पांच इंजेक्शन एवं 12 इंजेक्शन सिरिंज,विस्फोटक पाउडर, नक्सलियों के दवारा प्रयोग किये जाने वाले वस्त्र, सुरक्षा फ्यूज (बाइसाइट स्ट्राइप-02 मीटर),नक्सली साहित्य, डायरी ,एक स्विच मैकेनिज्म,क्लिप बोर्ड, हैंड ब्लोअर , बेंच वाइज पार्ट, बेंच वाइज पार्ट तथा नक्सलियों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली कई सामग्री बरामद की गई है।

 

MadhyaBharat 22 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.