Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्कूल में विस्फोट से बच्ची घायल
bilaspur, Girl injured , explosion at school

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मौजूद एक निजी स्कूल के वाशरूम में रासायनिक पदार्थ से विस्फोट हो गया। इस घटना में चौथी पढ़ने वाली एक छात्रा की जान पर बन आई, फिलहाल घायल बच्ची का इलाज हो रहा है। शुक्रवार को हुई इस घटना में शिक्षकों ने विस्फोट की आवाज सुनते ही वाशरूम में पहुंचकर छात्रा को घायल पाया और अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूल प्रबंधन ने सोडियम या अन्य रासायनिक पदार्थ के प्रयोग का शक जताया है। वहीं यह सोडियम कहां से बाथरूम पहुंचा..? वहीं परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गैर जिम्मेदार शिक्षक को बचाने का आरोप लगाया है। वही इस पूरे मामले पर लापरवाही करने के आरोप में शनिवार सुबह बच्चों के परिजन और अन्य पेरेंट्स स्कूल का घेराव करने पहुंचे। वहीं परिजनों ने प्रबंधन पर मामले में लीपा पोती करने का आरोप लगाया है।

 

जानकारी के अनुसार बिलासपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे मंगला इलाके में मौजूद एक निजी स्कूल के वाशरूम में अचानक एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ। इस घटना में एक छात्रा घायल हो गई। सूचना मिलते ही स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान मौजूद शिक्षक तुरंत वाशरूम की तरफ दौड़े। वहां पहुंचकर उन्हें घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूल के प्रिंसिपल सुनीत कुमार ने मीडिया में बताया कि उन्हें संदेह है कि कुछ बच्चों ने ऑनलाइन प्रयोगशाला में इस्तेमाल होने वाले सोडियम या अन्य रासायनिक पदार्थ को वाशरूम में रख दिया था, जिससे यह विस्फोट हुआ। इस संदिग्ध गतिविधि को लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (सीएसपी) निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और स्कूल के स्टाफ व छात्रों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक विस्फोट का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि किसी ने जानबूझकर रासायनिक पदार्थ का उपयोग किया होगा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं और इस मामले की गहन जांच जारी है। इस बीच, घायल छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है और उसे चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है। वहीं प्रबंधन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही है।

 

वहीं शनिवार सुबह घेराव करने पहुंचे कई बच्चों के परिजनों ने प्रबंधन पर इस मामले में लीपा-पोती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी बाथरुम में बम फोड़ने जैसी घटना भी हुई है। इस मामले में भी प्रबंधन बच्चों पर ऑनलाइन माध्यम से पदार्थ मंगाकर घटना अंजाम देने की बात कह रहा है, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। इसमें प्रयोगशाला में किसी शिक्षक की लापरवाही को प्रबंध दबा रहा है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर के जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ चार सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की गई है। जिसमें स्कूल का निरीक्षण कर अपनी जांच शुरू की है। वहीं टीम के एक सदस्य ने यह बताया कि प्रबंधन की अगर लापरवाही सामने आएगी तो भी कार्रवाई होगी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से जांच चल रही है कि कैसे रासायनिक पदार्थ स्कूल के बाथरूम तक पहुंचा और इस मामले में कौन दोषी है ?

 

MadhyaBharat 22 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.