Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मध्य प्रदेश के लिए 24 और 25 फरवरी की तारीख होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Training centers , Madhya Pradesh

भाेपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार और मानव संग्रहालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश से विशेष लगाव है और वे एक बार फिर मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं, जो हमारा सौभाग्य है। मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी का दौरा मध्य प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए ऐतिहासिक होगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री 23 फरवरी को मध्य प्रदेश आ रहे हैं और बागेश्वर धाम के कार्यक्रम के बाद भोपाल में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सांसदों, विधायकों का मार्गदर्शन भी करेंगे। 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आतिथ्य सत्कार की भोपाल की अपनी परंपरा रही है। उसी के अनुरूप प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहे और प्रधानमंत्री यहां से मधुर स्मृतियां लेकर जाएं, इसके लिए प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी का संगठन दोनों ही तैयारियों में लगे हैं। इसी कड़ी में आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार और मानव संग्रहालय का दौरा किया है, जहां प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।


प्रदेश की आकर्षक निवेश नीति से जीतेंगे मेहमानों का दिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मध्य प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। मध्य प्रदेश की आकर्षक निवेश नीति एवं संस्कृति और संस्कार से मेहमानों का दिल जीतने का प्रयास करेंगे। 24 एवं 25 फरवरी को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगी और नया रिकॉर्ड बनाएगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही राज्य आर्थिक समृद्धशाली बनकर देश का नंबर वन राज्य बने इसका प्रयास भी हो रहा है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तरह जिला स्तर पर कॉन्क्लेव का आयोजन हो इसका प्रयास किया जाएगा।

MadhyaBharat 22 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.