Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
वर्षा ऋृतु में होने वाली जल जमाव की समस्या से निजात पाने नगर निगम की तैयारी शुरु
dhamtari,Municipal corporation, rainy season

धमतरी । वर्षा ऋतु में जल जमाव होने के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर ढलान वाले वार्डों में स्थिति ज्यादा खराब रहती है। शहर के आमापारा वार्ड में हर साल जल जमाव की स्थिति के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने नगर निगम अभी से जुट गया है। निकासी नालियों की सफाई हो रही है, वहीं अत्यधिक वर्षा जल को दूसरे दिशा में मोड़ने का भी प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस काम ने जोर भी पकड़ लिया है, जो कि आमापारा को वर्षा के पानी से बचाने की कवायद है।  

उल्लेखनीय है कि वर्षा के मौसम में शहर के हाईवे के साथ आमापारा, विमल टाकीज रोड, रिसाईपारा शिवचौक मार्ग, समेत सदर ईलाके में भी पानी भर जाता है। गोलबाजार क्षेत्र का ईलाका हर साल वर्षा में इन क्षेत्रों की यही स्थिति होती है। शहर की बरसों पुरानी समस्या भी मानी जाती है। निगम द्वारा इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्षा के पानी का रुख मोड़ने के प्रयास में भी गुट गया है।
निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने आज रविवार काे बताया कि निगम के द्वारा डीएमएफ फंड के माध्यम से आमापारा से मकई तालाब तक पाईप लाईन के विशाल नाला बनाया जा रहा है। जिसका काम भी पिछले चार पांच दिनों से चल रहा है। कोशिश यह है कि यह काम जल्द से जल्द हो जाए, और आमापारा का बारिश का पानी मकई तालाब तक पहुंच जाए। जिससे आमापारा में जल भराव की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि साफ और गंदे पानी के लिए स्लूज सिस्टम भी बनाया जाएगा जिसके माध्यम से साफ पानी को मकई तालाब में तो गंदे पानी को बालक चौक के नाले में बहाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभी पाईप लाईन बिछाने का काम चल रहा है, जिसके बाद स्लूज का कार्य कर दिशा निर्धारित की जाएगी।
नगर निगम धमतरी आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि शहरवासियों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई की जा रही है। आमापारा सहित अन्य स्थानों की समस्या को दूर करने का प्रयास है। आने वाले दिनों यह कार्य तेजी से किया जाएगा। इससे पर पानी की बेहतर ढंग से निकासी हो सकेगी।

 

 

 

MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.