Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जांजगीर में माजदा वाहन पलटने से 23 लोग घायल
korba, 23 people injured , overturns in Janjgir

कोरबा/जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के जेल के सामने नेशनल हाईवे-49 पर आज रविवार सुबह एक माजदा वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकरिया झूलन गांव के लोग आज रविवार काे माजदा वाहन में सवार होकर मड़वारानी दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वाहन जांजगीर की जेल के सामने एनएच-49 पर पहुंचा, तो चालक ने बंदरों के झुंड को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि वाहन में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकतर घायलों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कुछ को गहरी चोटें भी लगी हैं।

 

MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.