Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फरीदाबाद रोड शो में बाल-बाल बचे सीएम नायब सैनी
faridabad, CM Naib Saini , road show
फरीदाबाद ।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में एक बार फिर से सेंध का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री रविवार को फरीदाबाद में भाजपा की मेयर उम्मीदवार प्रवीन जोशी के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान भीड़ से एक युवक ने सीएम की तरफ फूलों की माला फैंकी। गलती से फूलों की माला के साथ युवक के हाथ से मोबाइल भी गिर गया। युवक ने माला को इस हिसाब से फैंका था कि वह गाड़ी में सवार सीएम के गले में डले।
युवक के हाथ से माला के साथ छूटा मोबाइल फोन सीएम की गाड़ी से टकराकर नीचे गिर गया। संयाेग से माेबाइल फाेन सीएम के मुंह पर नहीं लगा। इस घटनाक्रम के बाद हरकत में आई सीएम सिक्योरिटी ने तुरंत मोबाइल अपने कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को दिया। सीएम की सुरक्षा में तैनात स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद मोबाइल संबंधित व्यक्ति के हवाले कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार यह जानबूझकर नहीं किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लोग फूल बरसा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी के हाथ से मोबाइल छूट गया। सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल उठा लिया था। इसके बाद उसे मालिक को सौंप दिया गया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव प्रचार के दाैरान रविवार काे बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस से रोड शो शुरू किया। सीएम का रोड शो बल्लभगढ़ विधानसभा से शुरू होकर एनआईटी, बडख़ल, और तिगांव विधानसभा से गुजरेगा।चारों विधानसभाओं में रोड शो खत्म करने के बाद फरीदाबाद के सेक्टर 10 में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 

MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.