Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
डा. भीमराव का अपमान करने वाले नेता को बाहर का रास्ता दिखाए कांग्रेसः आकाश आनंद
lucknow, Congress ,Dr. Bhimrao: Akash Anand
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती के भतीजे  एवं पार्टी के नेता आकाश आनंद ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उदित राज पर हमला बोला है। उन्हाेंने बसपा प्रमुख मायावती के बाद बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर पर अमर्यादित शब्द बोलने वाले कांग्रेस नेता उदित राज को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है।
 
आकाश आनंद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के ये नेता बहुजन मूवमेंट का लगातार अपमान कर रहे हैं। पहले बहन मायावती का गला घोंटने की धमकी देने के बाद कांग्रेस के इस नेता ने बाबा साहेब के योगदान पर भी अशोभनीय टिप्पणी की है। उससे जाहिर होता है कि बाबा साहब के प्रति कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व के कैसे विचार हैं।

 

उन्होंने कहा कि संसद में शोर करने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं बन सकते। उन्हें बाबा साहब का अपमान करने वाले इस अवसरवादी नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए। मैं ये साफ कर दूं कि बाबा साहब करोड़ो बहुजनों के भगवान हैं। हम अपने भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

 

 

 

MadhyaBharat 23 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.