Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्कूल वैन पलटने से दो बच्चे और ड्राइवर घायल
jhabua, Two children , van overturns

झाबुआ। जिले के अलीराजपुर में साेमवार सुबह बच्चाें काे लेकर जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में दाे बच्चे और ड्रायवर घायल हुए है। घायलाें में एक बच्ची की हालत गंभीर हाेने पर उसे दाहाेद रेफर किया गया है। अभिभावकाें ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आराेप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले में जुट गई है।

 

 

जानकारी अनुसार केशव विद्यापीठ स्कूल की मैजिक वैन साेमवार सुबह बच्चाें काे लेकर कुंदपुर से झाबुआ आ रही थी। इस दाैरान आंबाखोदरा के पास बाइक को बचाने की कोशिश में वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में कक्षा 6 की छात्रा माही पांचाल और 6 वर्षीय राघव मेड़ा घायल हैं। दोनों के सिर में चोट आई है। माही को गंभीर स्थिति के चलते दाहोद रेफर किया गया है। राघव का इलाज झाबुआ जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

 

अभिभावकों का कहना है कि पिछले चार महीनों में पांच ड्राइवर बदले गए हैं। वैन लगातार देर से आ रही थी। समय की भरपाई के लिए ड्राइवर तेज रफ्तार में वाहन चलाते थे। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अभी तक स्कूल प्रबंधन या प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मामले की जांच की मांग की गई है।

 
 
MadhyaBharat 24 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.