Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
साय सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को सशक्त किया : राज्यपाल रमेन डेका
raipur,   Sai government , Governor Ramen Deka

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की आज (सोमवार) शुरुआत करते राज्यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में साय सरकार के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य की साय सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को सशक्त किया है। खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 25 वर्षों में विकास के नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं।राज्यपाल डेका ने कहा कि सरकार ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर जनता के समक्ष अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। नगरीय निकायों में नई निर्वाचित संस्थाओं का गठन हो चुका है, और “ट्रिपल इंजन” सरकार राज्य में तेज गति से विकास कार्य करेगी।

 

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है। किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है। राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है। जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है, 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है।

 

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आखिरी सांस ले रहा है। इस साल धान खरीद ने रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। राज्य सरकार किसानों को हाई टेक करने की दिशा में कार्य कर रही है।
राज्‍यपाल ने कहा प्रदेश में अब 24 घंटे सातों दिन दुकानें खुली रहेंगी। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार स्‍ट्रीट वेंडर को ध्‍यान में रखते हुए आगे काम कर रही है। ग्राहकों को विशेष सुविधा मिलेगी। राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण में कहा कि विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए सरकार काम कर रही है। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। पिछले 25 सालों में प्रदेश अनेक विकास के काम हुए हैं। सरकार विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर काम कर रही है। सरकार अपने काम का लेखा-जोखा पेश करेगी। अर्बन एरिया के लिए नई सरकार चुनी गई है। अब प्रदेश में तीसरे इंजन की सरकार बन गई है।इस बार क्षेत्र की जनता को अपने यहां मेयर का चुनाव करने के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली का मौका मिला है। स्टार्टअप में बेहतर योजना से युवाओं को लाभ मिल रहा है।

 

राज्यपाल ने बताया कि केंद्र से छत्तीसगढ़ को 2025-26 के बजट में रेल विकास में 6000 करोड़ से ज्यादा की राशि को मंजूरी मिली है, जिसका फायदा लोगों को होगा। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोका-टाकी भी की। उन्होंने कहा कि अगर यात्री ट्रेनें बंद है और लोग परेशान हो रहे हैं।अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय हुआ है। किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा। राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है। जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित है।

MadhyaBharat 24 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.