Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
खड़े ट्रेलर से टकराई महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों की कार तीन की मौत
rewa, passengers returning , three died
रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी में पूर्वांचल ढाबा के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मनगवां थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा ग्राम मढ़ी में सोमवार की रात करीब 10 बजे हुआ। भोपाल पासिंग कार (एमपी 04, बीसी-2690) में सवार सभी लोग प्रयागराज महाकुम्भ में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार चालक को नींद का झोंका आया, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार होने के कारण अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।


मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि कार में 10 लोग सवार था। इनमें तीन लोगों की हादसे में मौत हुई है। मृतकों की पहचान चंपालाल यदुवंशी और प्रतीक यदुवंशी और तुलाराम यदुवंशी के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में अमरदास यदुवंशी, सियाराम यदुवंशी, मानसिंह यदुवंशी, रमेश लाल यदुवंशी, जितेंद्र यदुवंशी, राजकुमार यदुवंशी और श्याम सुंदर यदुवंशी घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग होशंगाबाद के रहने वाले हैं। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

MadhyaBharat 25 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.