Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ की सेंट्रल जेल में कैदियों ने पवित्र संगम जल से किया अमृत स्नान
raipur,Prisoners, Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में मंगलवार काे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। यहां के कैदियों के लिए महाकुंभ से लाए गए पवित्र संगम जल से स्नान की विशेष व्यवस्था की गई। इस विशेष अवसर पर प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदियों ने सुबह 8 बजे गंगाजल से अमृत स्नान किया। जिससे उन्हें आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिला। जेल प्रशासन द्वारा यह आयोजन कैदियों को धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि गंगाजल छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा हाल ही में महाकुंभ से कैदियों के लिए लाया गया था। कैदियों ने इस स्नान के माध्यम से मानसिक और आत्मिक शांति की प्राप्ति की आशा जताई। इस आयोजन के लिए जेल परिसर में विशेष रूप से टैंक और कुंड बनाए गए। जिनमें विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ गंगा नदी का पवित्र जल भरा गया। इन कुंडों में गुलाब की पंखुड़ियां भी डाली गईं, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। इस पवित्र स्नान के दौरान कैदियों ने "हर-हर गंगे" के जयघोष किए और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत माहौल बना रहा।

 
MadhyaBharat 25 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.