Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ईशा अंबानी रवीना टंडन व महुआ माझी ने लगाई आस्था की डुबकी
mahakumbhnagar,Odisha Governor , Ambani, Raveena Tandon
महाकुंभनगर । प्रयागराज महाकुम्भ 2025 का पावन पर्व आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत कर रहा है। संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहां आमजन से लेकर राजनेता, उद्योगपति और फिल्मी सितारे तक पुण्य अर्जित करने पहुंच रहे हैं। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ईशा अंबानी, अभिनेत्री रवीना टंडन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता महुआ माझी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत अनुभव है और यूपी सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं।"

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने भी लगाई आस्था का डुबकी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड सदस्य ईशा अंबानी पीरामल और उनके पति आनंद पीरामल ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ उन्होंने पवन स्नान किया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी आस्था की डुबकी लगाई और महाकुम्भ में अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महुआ माजी ने की व्यवस्थाओं की सराहना
झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता महुआ माझी ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया और कहा कि यह आस्था का पर्व है। हम आज आए हैं। क्योंकि कल महाशिवरात्रि है और भीड़ बहुत बढ़ जाएगी। व्यवस्थाएं अच्छी हैं और इतने बड़े जनसमूह को संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी लगाई आस्था की डुबकी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी धर्म, अध्यात्म, आस्था एवं संस्कृति के महासमागम महाकुम्भ में सपरिवार सम्मिलित होते हुए आस्था की डुबकी लगाई। जप, तप एवं साधना की पुण्य स्थली तीर्थराज प्रयाग में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश अध्यक्ष को कुम्भ कलश भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगम दर्शन के साथ ही बड़े हनुमान जी एवं अक्षयवट का दर्शन कर लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की।

 

MadhyaBharat 25 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.