Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तलाक की अफवाहों पर गोविंदा के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी
mumbai, Govinda
अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को 38 साल हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में उनके अलगाव और तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा है। साेशल मीडिया पर भी अटकलें लग रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और कहा जा रहा है कि सुनीता ने गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा है। हालांकि, इन खबरों की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है, क्योंकि गोविंदा या सुनीता ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। अब इस मामले में गोविंदा के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है और कुछ अहम खुलासे किए हैं।

 

रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा, "ये चर्चाएं कुछ पारिवारिक सदस्यों के इंटरव्यू में दिए गए बयानों के कारण शुरू हुई हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। वो नियमित तौर पर ऑफिस भी आ रहे हैं। कुछ चीजें हैं जिन्हें सुलझाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही गोविंदा की तरफ से तलाक के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है, लेकिन सुनीता की तरफ से एक लीगल नोटिस मिला है। मुझे नहीं पता कि ये नोटिस किस बारे में है। सुनीता ने पिछले कुछ दिनों में गोविंदा के बारे में कई सारी बातें कही हैं। इससे लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं।"



मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, "दोनों के अलग-अलग घरों में रहने का मतलब यह नहीं है कि वे अलग हो गए हैं। गोविंदा अक्सर अपने बंगले में रहते हैं और वे अपने दूसरे घर आते-जाते रहते हैं। वह कुछ दिनों के लिए बंगले में रहते हैं। गोविंदा राजनीति में भी हैं, उन्हें मंत्रालय जाना पड़ता है। उनका सरकार से संपर्क है। इसलिए उनका कुछ समय अपने बंगले में रहना स्वाभाविक है।"
इस बीच, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा को क्या कानूनी नोटिस भेजी है और क्या कार्रवाई की गई। गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। उनकी एक बेटी टीना और एक बेटा यशवर्धन भी है।
MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.