Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केदारनाथधाम के कपाट दो मई को खुलेंगे
dehradoon,  e doors of Kedarnath Dham ,May 2

देहरादून/उखीमठ ( रुद्रप्रयाग)। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को प्रात: सात बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से खुलेंगे। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो गया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर आज ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारनाथ धाम रावल भीमाशंकर लिंग और सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना पश्चात विधि-विधान से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की।
इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्व धारी चंडीप्रसाद भट्ट व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित पंचगाई समिति के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ की पूजा होगी। बाबा केदार की पंच मुखी डोली 28 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी।
इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को फूलों से सजाया गया। भोलेनाथ के भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि अब मंदिर समिति के स्तर पर केदारनाथ यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम प्रस्थान कार्यक्रम के तहत 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना होगी। केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए प्रथम पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 29 अप्रैल को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से रात्रि प्रवास के लिए द्वितीय पड़ाव फाटा को प्रस्थान होगी। 30 अप्रैल फाटा से रात्रि प्रवास के तृतीय पड़ाव गौरादेवी मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी। एक मई शाम को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी और दो मई को प्रात: सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खुलेंगे। बीकेटीसी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बताया कि जल्द ही मंदिर समिति का अग्रिम दल केदारनाथ धाम जाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगा।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज ही इस यात्रा वर्ष के लिए केदारनाथ धाम, मद्महेश्वर धाम के लिए पुजारियों के नाम घोषित किए गए। केदारनाथ धाम के लिए बागेश लिंग पुजारी का दायित्व संभालेंगे। शिवलिंग मद्महेश्वर पुजारी रहेंगे और ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ गंगाधर लिंग व विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में शिवशंकर लिंग पूजा-अर्चना का दायित्व निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को प्रात: छह बजे खुलेंगे। परंपरागत रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है।

MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.