Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पोर्न देखने के बाद नाबालिग ने की 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश
raipur, After watching porn, , 5-year-old girl
बिलासपुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 साल के नाबालिग ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

आरोपित ने पहले पॉर्न वीडियो देखा। इसके बाद वह बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान जब बच्ची चिल्लाई तो आरोपित ने उस पर लकड़ी और ईंट से हमला किया। इससे बच्ची की मौत हो गई। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपित नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

 

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि पांच साल की बच्ची सोमवार की शाम घर से गायब हो गई थी। मंगलवार की सुबह परिजनों ने मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को एक कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान की छत पर बच्ची का खून से सना शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में काम करने वालों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया। इन्हीं नौ में 14 साल का नाबालिग आरोपित भी शामिल था। जब नाबालिग से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पोर्न वीडियो देखने के बाद वह बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया। दुष्कर्म की कोशिश के दौरान बच्ची शोर मचाने लगी। इससे उसने ईंट और लकड़ी के टुकड़े से बच्ची के सिर पर हमला किया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है। उसे बाल न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।

 

MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.