Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाशिवरात्रि पर दर्शन-पूजन करने लगी श्रध्दालुओं की भीड़
dhamtari, Crowds of devotees , worship on Mahashivratri
धमतरी । महाशिवरात्रि का पावन पर्व बुधवार 26 फरवरी को धमतरी जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लगे हुए ग्राम रुद्री के महानदी स्थित ऐतिहासिक रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु अलसुबह से ही यहां पहुंचे गए थे। शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।

भक्तों ने रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक कर मनोकामना के लिए पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की कतार सुबह चार बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक लगी रही। ग्राम रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मेला सा माहौल रहा। यहां पर छुटपुट मनिहारी दुकानें और खाने पीने की वस्तुओं से संबंधित दुकानें लगी हुई थी। बोल बम कांवरिया संघ के सदस्य और श्रद्धालु अलसुबह रुद्रेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद महानदी से जल लेकर रुद्री रोड गोकुलपुर मार्ग से होते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना करने के बाद सभी शिवभक्तों का जत्था रामबाग सदर मार्ग होते हुए इतवारी बाजार स्थित प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। यहां पर शिवलिंग को जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
 
शहर के महाकालेश्वर मंदिर, रिसाई पारा स्थित नागेश्वर मंदिर, हटकेशर वार्ड के नागदेव मंदिर, सोरिद, बठेना, पोस्ट आफिस वार्ड के शिव मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों में दिनभर भजन कीर्तन और दर्शन लाभ का सिलसिला चलता रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार सुबह पांच बजे से 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक शुरू हुआ था, जिसका समापन बुधवार सुबह पांच बजे हुआ। शिवलिंग का जलाभिषेक करने काफी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने बारी-बारी से पहुंचकर जलाभिषेक किया, और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर सहित अंचल में कई स्थानों पर महाप्रसादी व भंडारे का आयोजन किया गया। रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। यहां लोगों को खीर पूड़ी का प्रसाद बांटा गया। इसी तरह बूढ़ेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को दूध बांटा गया। शहर के सोरिद वार्ड स्थिति शिव मंदिर, टिकरापारा पीपल पेड़ के पास, शिव चौक के पास बटुकेश्वर महादेव मंदिर, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया।

MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.