Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
युवक का कपड़े के फंदे से लटका मिला शव
korba,   body of a young man,hanging

कोरबा/जांजगीर-चांपा। जिले में आज बुधवार सुबह कपड़े के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। ग्राम मेहंदा की नर्सरी में सीलम के पेड़ पर शव लटका था। मृतक की पहचान मृतक राम नारायण खरे (36) कुटरा निवासी के रूप में हुई। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।


पुलिस के अुनसार, युवक मंगलवार रात घर से खाना खा कर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार को पेड़ पर लटका युवक का शव देखा गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राम नारायण मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगली सुबह जब आज उसका शव नर्सरी में पेड़ पर लटका मिला। मृतक ने अपने लोअर से ही फांसी लगाई थी और शव मिलने के समय वह केवल अंडरवियर में था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


घटना की जानकारी सबसे पहले नर्सरी में गड्ढा खोदने वाले मजदूरों को हुई। उन्होंने तुरंत गांव के कोटवार को सूचित किया। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.