Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दो माेटरसाइकिल की टक्कर से दो युवकाें की हुई माैत
jagdalpur, Two youths died, two motorcycles
जगदलपुर । बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिरथुम के पास मंगलवार देर शाम 7:30 बजे दो माेटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, इस हादसे में दोनाे माेटरसाइकिल सवार युवकाें की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से मेकॅाज भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं रात हाेने पर दाेनाें मृतक युवकाें के शव को मेकाॅज की मर्चूरी में रखवा दिया गया, जिनका आज बुधवार सुबह पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से एक माेटरसाइकिल में सवार होकर अमित देवनाथ व उसका मित्र आ रहा था। वहीं दूसरी माेटरसाइकिल में एक अकेला युवक बास्तानार की ओर से आ रहा था। दोनों चालकों को रोशनी के चलते दाेनाे माेटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई, इस घटना में किरंदुल निवासी अमित देवनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। इस घटना में दूसरे माेटरसाइकिल सवार मिलिंद कुमार ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायल को मेका भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
 
रात हाेने पर दाेनाें मृतक युवकाें के शव को मेकाॅज की मर्चूरी में रखवा दिया गया। घटना के बाद किरंदुल से परिजन जगदलपुर के लिए निकल गए, जो बीती देर रात तक अस्पताल पहुंचे। किरंदुल निवासी अमित देवनाथ अपने घर का इकलौता पुत्र था। अमित महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, जबकि अभी कुछ दिनों की छुट्टी होने के कारण अपने घर किरंदुल आया हुआ था। मृतक युवक अमित के पिता एनएमडीसी में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार अमित के पास केटीएम माेटरसाइकिल थी, जिसे लेकर जगदलपुर टायर बदलवाने के लिए आया हुआ था। काम पूरा होने के बाद वापस घर जाने के दौरान तिरथुम के पास हादसा हुआ, जिसमें अमित की मौत हो गई।

 

MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.