Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने किए महाकाल के दर्शन
ujjain,Crowds gathered , Chief Minister visited Mahakal
उज्जैन । देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी बुधवार का महाशिवरात्रि पर त्यौहार आस्था, उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलसुबह से लोग पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं। शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर जाप किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के बड़ वाले महादेव मंदिर में पूजा की। वे यहां शोभायात्रा में भी शामिल होंगे।


महाशिवरात्रि पर उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खुल गए थे, जो अगले दिन यानी गुरुवार को रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। यानी भगवान महाकाल लगातार 44 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान महाकाल पर सतत जल की धारा अर्पित होती रहेगी। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि भगवान महाकाल को सप्तधान्य- चावल, मूंग खड़ा, तिल, मसूर खड़ा, गेहूं, जौ, साल का मुखौटा धारण कराया जाएगा। सवा मन फूलों का मुकुट बांधकर सोने के कुंडल, छत्र और मोरपंख, सोने के त्रिपुंड से सजाया जाएगा। चांदी के बिल्वपत्र और सिक्के न्यौछावर किए जाएंगे।


इधर, मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पट सुबह 4 बजे दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए थे। सुबह 11 बजे भगवान का दूल्हे के रूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शाम को संस्कृति विभाग द्वारा शिवनृत्य और भजन संगीत का आयोजन होगा। रात के चार पहर में बाबा पशुपतिनाथ का विशेष अभिषेक होगा।


वहीं, खंडवा जिले में स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां षट्दर्शन संत मंडल ने शोभायात्रा निकालकर ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन किए। दक्षिण का कैलाश कहे जाने वाले पचमढ़ी के चौरागढ़ में चौड़ेश्वर महादेव के पूजन-अभिषेक का सिलसिला जारी है। यहां अब तक करीब एक लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भी अब तक एक लाख लोग पहुंच चुके हैं। यहां रूद्राक्ष महोत्सव के तहत मंगलवार से शिव महापुराण चल रहा है। समिति ने दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन के इंतजाम किए हैं।


इसी तरह अन्य शहरों में भी शिव मंदिरों में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर, बड़ वाले महादेव, भोजपुर में भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जबलपुर के गुप्तेश्वर मंदिर में भी भक्त लगातार अभिषेक के लिए आ रहे हैं। मान्यता के मुताबिक, वनवास के दौरान भगवान राम जाबाली ऋषि से मिलने जबलपुर आए थे। उन्होंने यहां करीब एक महीना बिताया और उसी दौरान इस शिवलिंग की स्थापना की थी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ महाशिवरात्रि पर उज्जैन में बुधवार सुबह बाबा के दर्शन करने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर मंत्रों का जाप किया। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित बड़ वाले महादेव मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक-पूजन किया।

 

 

MadhyaBharat 26 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.