Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग 24 घंटे बाद भी बेकाबू
ahamdabad,   fire in Surat
सूरत/अहमदाबाद । सूरत रिंग रोड स्थित शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में आग लगने के 24 घंटे बाद भी लेकिन काबू नहीं पाया जा सका है। इसके कारण कपड़ा व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। इस आग से 500 करोड़ से अधिक के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सूरत अग्निशमन विभाग पिछले 24 घंटे से 40 से अधिक दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है।
 
सूरत के शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट के बेसमेंट में एक दिन पूर्व बुधवार सुबह लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग काे लगे 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है। दमकल की गाड़ियां और फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। इस बीच रात के समय आग का खौफनाक मंजर ड्रोन कैमरों में कैद हुआ है। भीषण आग की जद में 800 से ज्यादा दुकानें आईं हैं, जिनमें करीब 450 दुकानें जलकर राख हो गईं। व्यापारियों की माने ताे इस भीषण आग में 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
 
व्यापारी नरेश जैन ने कहा कि शिवशक्ति मार्केट में लगी आग से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सरकार को हमें राहत देनी चाहिए। सूरत में कपड़ा व्यापारी बहुत अधिक कर चुकाते हैं। निगम काे भी कर का भुगतान करते हैं। राज्य सरकार को हमारे लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। जिन दुकानों में आग नहीं लगी है, वहां उनके व्यापारी मालिकाें को जल्दी अग्निशमन विभाग कर्मी या पुलिस के साथ जाने दिया जाए ताकि वहां रखे उनके खाते-बही व अन्य आवश्यक सामान काे निकालकर सुरक्षित किया जा सके। 
 
व्यापारी नेमाराम ने बताया कि दुकान में स्टॉक बहुत ज्यादा है। आग अभी भी लगातार बढ़ रही है। यह कहना बहुत मुश्किल है कि आग पर कब काबू पाया जाएगा। इस आग से हुए नुकसान से कई व्यापारी अब सड़क पर आ जाएंगे। अब इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ये दुकानें कब खुलेंगी। यह अधिकारियों पर निर्भर है कि वे इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
 
व्यापारी आकाश मालदरेचा ने बताया कि कपड़ा बाजार में भारी नुकसान हुआ है। मेरी अपनी दो दुकानें हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि ऊपरी मंजिल पर स्थित मेरी एक दुकान को नुकसान पहुंचा है। यह स्पष्ट है कि कई अन्य दुकानों में भी आग लगी हैं। हमें नहीं पता कि अभी अंदर की वास्तविक स्थिति क्या है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि चौथी और पांचवीं मंजिल पर स्थित लगभग सभी दुकानें आग से जलकर खाक हो गई हैं।
 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी वसंत पारिख ने बताया कि एक बड़ी टेक्सटाइल मार्केट में आग लगी है। आग से मार्केट के अंदर का तापमान बहुत अधिक है। अभी अंदर जाकर आग काबू करना कठिन है। दमकल टीमें हाइड्रोलिक और गैस कटर के साथ काम कर रही हैं। प्रत्येक दुकान में तीन कर्मी काे टास्क देते हुए आग काे
बुझाने में लगाया गया है। अब तक सूरत नगर निगम के 35 वाहनों का उपयोग किया जा चुका है। इसके अलावा आसपास के उद्योगों से भी सात वाहन आए हैं तथा हाइड्रोलिक्स का भी उपयोग किया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए फिलहाल 40 गाड़ियां काम कर रही हैं। यह कहना मुश्किल है कि आग पर कब काबू पाया जाएगा, क्याेंकि अंदर कपड़ाें का स्टाॅक अधिक है। आग से लगभग 850 दुकानों में से 50 प्रतिशत आग में जलकर क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।
 
सूरत नगर निगम आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने बताया कि कल शिवशक्ति मार्केट में आग लगने की बड़ी घटना की सूचना मिली थी। अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। कलेक्टर और पुलिस के समन्वय से रिलायंस, ओएनजीसी, हजीरा, एम्स से अग्निशमन और जनशक्ति की मदद ली गई है। मेडिकल टीमों सहित विभिन्न टीमों से भी बात की गई है और सभी को तैयार रखा गया है। फिलहाल आज सुबह से आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
वहीं माैके पर नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस आयुक्त व अन्य लोग पहुंच गए हैं। सूरत अग्निशमन विभाग से सूचना मिलने के बाद स्मीमेर अस्पताल से एक एम्बुलेंस टेक्सटाइल मार्केट भेजी गई हैं। इसके साथ ही आपातकालीन विभाग में चार विभागाध्यक्ष, सीएमओ और रेजिडेंट डॉक्टरों समेत 25 से 30 लोगों का स्टाफ भी तैयार किया गया है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के लिए किसी भी समस्या की स्थिति में अस्पताल में तैयारियां कर ली गई हैं।
 
MadhyaBharat 27 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.