Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोरबा में विधवा महिला की हत्या
korba, Widow woman, murdered

कोरबा । जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत एक प्रेमी ने विधवा महिला की हत्या कर दी। ओमपुर स्थित एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में रहने वाली सीमा पटेल (42) को उसके ही प्रेमी ने बुधवार रात कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुल‍िस ने आज गुरुवार को शव का पाेस्‍टमार्टम उपरांत पर‍िजनों को सौप द‍िया है।

पति की मौत के बाद सीमा का प्रेम प्रसंग दो साल से आरोपि‍त गुमा उरांव (29) के साथ चल रहा था। खाना खाने के बाद दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और गुमा ने उसकी हत्या कर दी। महिला एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर एम-763 में रहती थी और आरोपि‍त गुमा प्रगति नगर का रहने वाला था। पति की मृत्यु के बाद से गुमा का सीमा के घर पर आना-जाना था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीमा के पति की मौत दो साल पहले किसी बीमारी से हुई थी। उसका पति प्राइवेट जॉब करता था। दोनों ने एसईसीएल कॉलोनी के मकान में कब्जा जमा रखा था। पति की मौत के बाद भी महिला अपने बच्चों के साथ उसी घर में रहती थी।

घटना के बाद अस्पताल लेकर गए बच्चे सीमा पटेल के दो बच्चे 18 साल की बेटी और 16 साल का लड़का है। उनके बच्चों को भी अपनी मां के अवैध संबंध के बारे में पता था। घटना की रात तीनों अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। बेटी को जानकारी थी कि गुमा उरांव घर आया हुआ है। बेटी को एहसास हुआ तो रात ढाई बजे मां के कमरे में गई, जहां वह खून से लतपथ हालत में पड़ी मिली। दोनों बच्चे उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

सीएसईपी भूषण एक्का ने बताया कि वारदात के बाद आरोपि‍त फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 27 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.