Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शहर में सीजन में पहली बार पारा 34 के पार पहुंचा पारा
gwalior,   season, crossed 34 degrees
ग्वालियर । इस बार मौसम सभी को चौंका रहा है। कारण, समय से पहले ही गर्मी शुरू हो गई है। ग्वालियर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्तमान सीजन में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी इसे जलवायु परिवर्तन का परिणाम बता रहे हैं।
 
अमूमन महाशिवरात्रि के बाद ठंड का जोर कम हो जाता है लेकिन हल्की ठंड होली तक बनी रहती है। किंतु इस बार फरवरी के प्रारंभ से ही गर्मी महससू हो रही है। सूरज के तेवर दिन प्रतिदिन तल्ख हो रहे हैं। इसके चलते पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच टिका था लेकिन गुरुवार को यह 34.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह भी सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी भी लगातार घट रही है। आज सुबह हवा में नमी 77 प्रतिशत रही जो सामान्य से 10 प्रतिशत कम है जबकि शाम को हवा में नमी 54 प्रतिशत रही।
 
यह भी सामान्य से 16 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से गुजर रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के कारण उत्तर से हवाएं नहीं आ पा रही हैं। इधर मौसम शुष्क बना हुआ है। इसी कारण दिन में तेज धूप निकल रही है। इसी कारण तापमान बढ़ रहा है। समय से पहले गर्मी की शुरुआत होने से लोगों को अभी से दिन के साथ-साथ रात में भी पंखा चलाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो मार्च को हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
MadhyaBharat 27 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.