Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी
dehradoon, Rain and snowfall , Uttarakhand

देहरादून ।  उत्तराखंड में बृहस्पतिवार से लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिससे प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 
राजधानी देहरादून में सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही विभाग ने पर्वतीय जिलों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
 
उत्तराखंड के चार धाम - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ में भारी बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी के सुक्की टॉप, राड़ी टॉप, हर्षिल, मुखवा, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां चारों ओर बर्फ की चादर बिछी हुई है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस सर्दी में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ इतनी तेजी से सक्रिय हुआ है, जिससे पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बुधवार को देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार शाम तक घटकर 16.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

 

 
MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.