Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
भाजपा की पहली महिला महापौर की शपथग्रहण में जुबान फिसली
bilaspur, BJP

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की पहली महिला महापौर के तौर पर एल पद्मजा पूजा विधानी चुनकर आई है। शहर सरकार की बागडोर एक लाख 52 हजार मतदाताओं ने एल पद्मजा पूजा विधानी को दी है। वहीं भाजपा के 49 पार्षद जीतकर आए हैं। इस बीच भाजपा संगठन और नगर निगम ने शहर सरकार के चुने प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश की। लेकिन यह शपथग्रहण लोगों के बीच चर्चा का विषय तब बन गया, जब चुनी हुई महापौर ने पद और गोपनीय की शपथ लेने में गलती कर दी। कलेक्टर ने सुधार करने की कोशिश की और दोबारा शपथ लेनी पड़ी।

 

शपथग्रहण में महापौर एल पद्मजा पूजा विधानी ने पद और गोपनीयता की शपथ लेते समय भारत की संप्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखना बोलने में संप्रभुता बोलने की जगह सांप्रदायिकता कह दिया। जिसके बाद मौजूद भीड़ हंसी ठहाके लगाने लगे। बीच में कलेक्टर अवनीश शरण ने सुधार की कोशिश की। वहीं दोबारा शपथ ली। इस वाकये के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तंज कसा है। पूर्व महापौर राम शरण यादव ने यह कहा कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। जो महापौर के मुंह से निकला वो उनकी पार्टी का चेहरा है।

वहीं नवनिर्वाचित महापौर एल पद्मजा पूजा विधानी ने अपनी सफाई भी मीडिया में दी है। उन्होंने कहा कि मुझसे गलती हुआ होगा, उसे मैने दोबारा पढ़कर शपथग्रहण को पूरा किया। विपक्ष के आरोप पर कहा कि मुझे शपथ लेना नहीं आया, लेकिन पांच साल काम करके दिखाएंगी। विपक्ष को आरोप प्रत्यारोप करने दीजिए। हमें जनता ने बहुमत दिया है, जनता के अनुरूप काम करके दिखाएंगे।

इस बीच पार्षदों के शपथग्रहण में पूरी तैयारी के बाद भी गलती हुई और एक साथ पार्षद बोलने लगे। जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें सही तरह से पद और गोपनीय की शपथ दिलाई। इस बात की चर्चा भी होती रही। शपथ ग्रहण में एक बात और खास रही जहां मुख्यमंत्री को अतिथि बनाया गया था और किसी कारणों से शपथग्रहण में पहुंच नहीं पाए।


MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.