Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ट्रेड वॉर की आशंका से धड़ाम हुआ शेयर बाजार
new delhi,  stock market crashed , trade war

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंका और कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बुरी तरह से टूट गए। आज के कारोबार की शुरुआत होते ही विदेशी निवेशकों ने चौतरफा बिकवाली शुरू कर दी। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार खरीदारी कर बाजार को सहारा देने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि शेयर बाजार संभल नहीं सका। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.90 प्रतिशत और निफ्टी 1.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज की बिकवाली के कारण निवेशकों को एक ही दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपए की करारी चपत लग गई।


आज के कारोबार के दौरान बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में लगातार बिकवाली होती रही। ऑटोमोबाइल, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और आईटी सेक्टर के शेयरों में आज सबसे अधिक दबाव बना रहा। इसके साथ ही फार्मास्यूटिकल, एनर्जी, मेटल, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 9 लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 384.28 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 393.10 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 8.82 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,082 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 774 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 3,218 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 90 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,624 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 346 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान और 2,278 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ एक शेयर में बढ़त रही, वहीं 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान में और 45 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 410.66 अंक की कमजोरी के साथ 74,201.77 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक में गिरावट आती गई। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद वे बिकवाली के दबाव का सामना नहीं कर पाए। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 1,471.16 अंक टूट कर 73,141.27 अंक तक पहुंच गया। अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट के कारण हुई खरीदारी के कारण ये सूचकांक निचले स्तर से मामूली रिकवरी करके 1,414.33 अंक की गिरावट के साथ 73,198.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 111.65 अंक टूट कर 22,433.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण इस सूचकांक की कमजोरी भी बढ़ती चली गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 440.20 अंक की गिरावट के साथ 22,104.85 अंक तक पहुंच गया। हालांकि अंत में हुई मामूली खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी निचले स्तर से थोड़ी रिकवरी करके 420.35 अंक की कमजोरी के साथ 22,124.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिनभर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी बैंक 1.86 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 1.73 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.51 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 0.96 प्रतिशत और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, जिओ फाइनेंशियल 6.36 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 6.32 प्रतिशत, विप्रो 5.72 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 5.41 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 5.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

MadhyaBharat 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.