Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ भारत बनाने का कार्य शुरू : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
bhopal, Work to build, Deputy Chief Minister Shukla
भोपाल । उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार देर शाम गढ़ाकोटा में रहस मेले के समापन के अवसर पर कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ भारत बनाने का कार्य शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश को शिक्षा और स्वास्थ्य में पूरे देश में अव्वल बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, अभिषेक भार्गव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी और बड़ी संख्या में जन समूह मौजूद था।


उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ भारत बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक के लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर, फैटी लीवर आदि की जांच की जा रही है। यह 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी आशा एवं एएनएम बहिनें घर-घर जाकर यह जांच करेंगी। मध्यप्रदेश की सरकार ने संकल्प लिया है कि मध्य प्रदेश को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्वल बनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन ने गौ-अभयारण बनाने का कार्य किया है, जिसके तहत रीवा में 10 हजार गौ-माताओं को सुरक्षित रखने के लिए गौ अभयारण शुरू किया है। अब 25 हजार गौ-माताओं को सुरक्षित रखने के लिए गौ-अभयारण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौ-माता का गोबर, गौमूत्र, दूध सभी पूजा में उपयोगी होता है, हमें गौ माता को संरक्षित करने का संकल्प लेना होगा।


उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया जा रहा है। शुक्ल ने कहा कि वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा इस रहस मेले को सहेज कर रखा गया है। इसे और दिव्य, भव्य बनाया है। सरकार की लोक हितकारी योजनाओं से सभी हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए एक छत के नीचे कार्य किया जा रहा है। गढ़ाकोटा में अस्पताल में शीघ्र ब्लड बैंक शुरू होगा। डॉक्टरों की पूर्ति की जाएगी, एक्स-रे मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि परंपरा, संस्कृति एवं विरासत को सहेजने का कार्य विधायक भार्गव द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भार्गव के द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुसार छोटे-छोटे दुकानदारों को भी इस मेले में व्यापार उपलब्ध कराया है। मध्य प्रदेश की सरकार किसान भाइयों का गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि सभी किसान भाई उपार्जन के लिए अपना-अपना पंजीयन कराएं।


पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि सरकार गौ-अभयारण बनाने का कार्य कर रही है। इससे हमारी गौ-माता सुरक्षित रहेंगी। अब सभी विकासखंड में दो-दो पशु एंबुलेंस उपलब्ध होंगी जिससे हमारे पशु सुरक्षित रहें। मंत्री पटेल ने कहा कि मेरा बरसों पुराना सपना कल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरा किया, जब उन्होंने घोषणा की कि नर्मदा सुनार नदी को लिंक परियोजना के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से बुंदेलखंड का किसान समृद्ध होगा और पानी उनके खेतों में उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह रहस मेला, पशु मेला के साथ-साथ शासन की लोक हितकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का मेला भी बन गया है।


सागर सांसद लता बनखेड़ी ने कहा कि राजा मर्दन सिंह गुरुदेव की स्मृति में आयोजित यह रहस मेला आज भव्य और दिव्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी बहनों को लखपति बनने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से हमारी बहनें लखपति बनेंगी। नारी शक्ति जब सशक्त, समृद्ध होगी तब पूरा देश सशक्त एवं आत्म-निर्भर होगा।


विधायक एवं पूर्व मंत्री भार्गव ने रहस मेले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला 220 वर्ष पुराना मेला है और 1990 से इस मेले में शासन की योजनाओं के माध्यम से व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।


उप मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों एवं जन-प्रतिनिधियों द्वारा मेला समापन पर हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया एवं स्कूल की छात्र-छात्राओं को स्कूटी एवं लैपटॉप भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया एवं आभार मेला समिति के अध्यक्ष अभिषेक भार्गव ने माना। इस अवसर पर श्याम तिवारी, रानी कुशवाहा, मनोज तिवारी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
MadhyaBharat 2 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.