Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोटेश्वर शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिये तैयार करें एस्टीमेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Prepare estimate ,Chief Minister Dr. Yadav
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बालाघाट जिले के लांजी में आठ दिवसीय आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कोटेश्वर महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भोलेबाबा वरदानी है, वें सरलता, तरलता, निश्छलता के प्रतीक है। भोलेनाथ की जटाओं में गंगा माता विराजी है। बाबा के ह्रदय से प्रेम की गंगा बहती है, उनके लिए सभी जन समान है, इसलिए बाबा महादेव कहलाते है, जिन्हें सब समान रूप से पूजते है। मुख्यमंत्री ने कोटेश्वर शिवमंदिर के सौंदर्यीकरण के लिये एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लांजी में भगवान बिरसा मुण्डा और रानी अवंतिबाई की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि किरनापुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा। कारंजा हायर सेकेण्डरी स्कूल का नाम श्री बाला साहब देवरस के नाम पर होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक परम्परा का अहम हिस्सा है। उन्होंने होली की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का त्यौहार पिछड़ों से मिलने का त्यौहार है। संक्रांति मेलों का आयोजन शुरू होता है और वर्ष भर आनंद में सभी का समय व्यतीत होता है। महाकाल की नगरी उज्जैन से शिवरात्रि के अवसर पर विक्रमोत्सव प्रारम्भ हुआ, राजा विक्रमादित्य का जीवन अद्भुत है,जो न्याय, धर्म, ज्ञान, संस्कृति, और वीरता का प्रतीक है,राजा विक्रमादित्य के नाम से प्रारम्भ विक्रम संवत गुड़ी पड़वा से प्रारम्भ होता है।


धान उत्पादक किसानों को मिलेगा लाभ, आवासहीन को मिलेंगे आवास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में 4 हजार रुपये प्रति हेक्टयर अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का लाभ मिलता रहेगा।


उन्होंने कहा कि जिनके आवास अब तक नहीं बन पाए है, उन्हें भी आवास दिए जायंगे। सरकार ने अभी गोपालन के लिए योजना बनायीं है, जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है, दुग्ध उत्पादन पर सरकार बोनस देगी। पशुपालन का कार्य सभी कर सकते है, गाय के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर बकरी का दुग्ध भी सरकार खरीदेगी।


जीआईएस-भोपाल में मिला मध्यप्रदेश को विकास का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम में स्थानीय स्तर पर निवेश सम्मलेन के बाद भोपाल में वैश्विक निवेश सम्मलेन का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए। भोपाल में आयोजित सम्मलेन में उद्योग लगाने और मध्य प्रदेश का विकास करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति, गृह मंत्री सहित भारत के सभी गणमान्य महानुभवों ने मध्य प्रदेश को विकास का आशीर्वाद दिया हैं।


मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में किया पौधरोपण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोटेश्वर महोदेव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने में योगदान देने का संदेश दिया। कोटेश्वर मन्दिर 12वीं शताब्दी का ऐतिहासिक शिव मंदिर है, जो प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए है। प्राचीन मंदिर आस्था का मुख्य केंद्र है।


कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन व धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र लोधी, सांसद भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा बिसेन ताराचंद कालबेले, जनपद अध्यक्ष अर्चना रेवेंद्र खोकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहें।

 

MadhyaBharat 2 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.