Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
bhopal, young man ,committed suicide

भोपाल । राजधानी भाेपाल के आनंद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव रविवार सुबह परिजनों ने बाथरूम में फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है। पिता का आरोप है कि बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। गर्लफ्रेंड उसे परेशान कर रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 
जानकारी अनुसार मृतक राज मीणा (18) कारपेंटर था। वह इंडस्ट्रीयल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में जॉब करता था। राज के पिता ने बताया कि बेटे का रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। बेटे ने यह बात घर में भी बता रखी थी, लड़की दूसरी समाज की थी। हमें शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। समझाते थे कि सही उम्र हो जाने पर शादी करा देंगे। पिता ने बताया कि बेटा उसकी भाभी से सभी बातें शेयर करता था। सुसाइड से एक दिन पहले बेटे ने भाभी को बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई गिफ्ट लड़की को दे चुका था। लड़की उसे प्रताड़ित करने लगी थी। उसके प्रेम का फायदा उठाकर परेशान करती थी। बात नहीं करने की धमकी देकर उसे तंग करती थी। इसी लड़की के कारण मेरे बेटे की जान गई है।
इधर भाई की मौत के बाद बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर हंगामा कर दिया। बहन ने लड़की को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया है। पिता का कहना है कि लड़की पर कार्रवाई होना चाहिए। उसकी प्रताड़ना के कारण बेटे की जान गई है। हमने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं पिपलानी थाने के टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

MadhyaBharat 2 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.