Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत
raipur,   young woman died ,suspicious circumstances

रायपुर । राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

पुलिस ने बताया कि आज रविवार काे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती को बिल्डिंग परिसर में प्रवेश करते हुए और कुछ देर बाद छत से गिरते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मृतका की पहचान डीडी नगर निवासी आहना जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आहना शनिवार दोपहर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में डीडी नगर थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने लगे। इसी दौरान पुलिस को ऐश्वर्या एम्पायर के नीचे एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। जब परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की तो उनके होश उड़ गए।

पुलिस ने घटनास्थल से मृतका की स्कूटी बरामद की है। वहीं आज रविवार काे बिल्डिंग परिसर में लगे सीसीटीवी का फुटेज भी सामने आया है। पहले वीडियो में युवती बिल्डिंग परिसर में एंट्री करते दिख रही है। वहीं दूसरे वीडियो में वह छत से गिरते हुए नजर आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या थी, आत्महत्या या कोई दुर्घटना। फिलहाल, मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 2 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.