Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिक्षा विभाग के बाबू ने की आत्महत्या
khandwa, Babu  education department , committed suicide

खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू ने साेमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर रामेश्वर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ बाबू करन ग्रोवर (42) ने डाइट कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई है। जहां वे परिवार के साथ रहते थे। चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। करण ग्रोवर का शव उनके कमरे मिला। सोमवार सुबह नाै बजे की यह घटना है। करण सुबह 6 बजे सोकर उठे और पत्नी से कहा कि वह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं। करण मॉर्निंग वॉक पर जाने की बजाय अपने कमरे में गए और रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस दौरान घर में पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब पत्नी सो कर उठी तो उसके होश उड़ गए और तत्काल जेठ को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, तब शव को फंदे से उतारा गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

 

वहीं चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े, एएसआई दिनेश कुमरावत, फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर छानबीन की। लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो पाया। पुलिस को एक लैटर हाथ लगा है। इस लैटर में करण ग्रोवर ने इस बात का जिक्र कर रखा है कि वह ऑफिस वर्क से परेशान है, काम का काफी दबाव है। उक्त लैटर जिला शिक्षा अधिकारी प्यारसिंह सोलंकी को लिखा गया था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, मौत के कारणों का पता जांच उपरांत ही लग पाएगा। करण ग्रोवर के पिता राजेंद्र ग्रोवर नेहरू स्कूल में कॉमर्स विषय के टीचर थे। उनके निधन के बाद करण को शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। यहां कार्य करते हुए उन्हें 10 साल से ज्यादा हो गए है। इधर, पत्नी प्रेमप्रीत कौर नगर निगम की योजना सेल में कर्मचारी है। परिवार में 9 साल की बेटी और दो साल का बेटा है।

 
MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.