Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में मां-बेटी की मौत
dhar, Mother and daughter died, bike-scooty collision
धार । मध्य प्रदेश के धार में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सरदारपुर के पास इंदौर-अहमदाबाद फोरलने के खरेली घाट पर बाइक और स्कूटी में आमने-सामने से जाेरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लाेग घालय हुए हैं। हादसे के बाद दोनों के शव को सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर ले जाया गया। सूचना मिलते ही अमझेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा भेजा। वहीं दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक महिला अवंती पत्नी महेश (55) और उनकी बेटी जया (24) धार के छत्रीपुरा की रहने वाली थीं। दाेनाें मां-बेटी स्कूटी क्रमांक एमपी 11 एमएस 8668 में सवार हाेकर सरदारपुर के पास बिछिया गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थीं। वापस धार लौटते समय खरेली घाट पर बाइक क्रमांक और स्कूटी एमपी 11 जेडबी 6063 से स्कूटी की सीधी टक्कर हाे गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर सवार महिला सामने आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दाेनाें मां बेटी की माैके पर ही माैत हाे गई। जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में बाइक सवार संदीप पुत्र गणेश, रंजीत पुत्र सरदार और मनोज पुत्र रमेश निवासी हुए है। तीनाें धार की अर्जुन कॉलोनी के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अमझेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवागमन सुचारू करवाया तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा भिजवाया। अमझेरा थाना प्रभारी डॉ. आयुष जाखड़ ने बताया कि खरेली घाट पर बाइक व स्कूटी की भिड़ंत की सूचना मिली थी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही हैं।
 
 
MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.