Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
नौकरी से निकाले जाने से दुखी दाे कर्मचारियाें ने फिनाइल पीकर सुसाइड का किया प्रयास
bhopal, Two employees,  drinking phenyl

भोपाल । राजधानी भोपाल के रातीबढ़ इलाके में सांई स्पाेर्टस अकादमी में नाैकरी से निकाले गए दो सफाई कर्मियों ने साेमवार सुबह फिनाइल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। फिनाइल पीने वाले महिला और पुरुष दोनों आउट सोर्स कर्मचारी हैं। घटना के बाद दाेनाें को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच लोगों को अचानक नौकरी से निकाला गया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

 

 

दरअसल, मामला रातीबड़ थाना इलाके के गोरेगांव का है। साई स्टेडियम के दो कर्मचारियों नीतू लोट और सुरेश फकीरा ने फिनाइल पी लिया। महिला का फिनाइल पीते हुए वीडियो सामने आया है। एकेडमी के कर्मचारी महिला को लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे। महिला कर्मचारी की हालात गंभीर है। जिसके बाद कर्मचारियों ने अकादमी में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पति राजू लोहट ने बताया कि मेरी पत्नी नीतू और मैं दोनों सांई अकादमी में 18 साल से काम कर रहे हैं। हम दोनों सफाई कार्य वहां देख रहे हैं। तीन महीने पहले एक व्यक्ति हमारे पास आया। उसने बताया कि अकादमी में जिस कंपनी को आउट सोर्स कर्मचारियों का ठेका दिया गया था, उसे बदलकर दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया गया है। अगर जॉब आगे करना चाहते हैं तो 25-25 हजार रुपए देने होंगे। राजू का कहना है कि तीन महीने तक हमसे कुछ नहीं कहा गया, सोमवार को अचानक हम जाॅब पर पहुंचे तो मुझे-पत्नी और सुरेश फकीरा सहित प्रदीप और गणेश राम को नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी। जबकि पहले हमसे कभी पैसों की मांग नहीं की गई। पहली बार पैसा मांगा गया। हमने नहीं दिया तो कार्रवाई की। इससे दुखी होकर मेरी पत्नी और सुरेश ने वाशरूम में जाकर वहां रखा फिनायल पी लिया। पत्नी की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

 
इधर दूसरी तरफ पूरे मामले को लेकर रातीबढ़ थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा का कहना है कि फिलहाल थाने में घटनाक्रम की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

 

MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.