Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
आईफा अवॉर्ड्स 2025: 'लापता लेडीज' ने मारी बाजी
jaipur,IIFA Awards 2025,

जयपुर । इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन रविवार को जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुआ। इस साल का आईफा अवॉर्ड्स फिल्म 'लापता लेडीज' के नाम रहा, जिसने कुल दस अवॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जिसे किरण राव और आमिर खान ने प्राप्त किया। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म 'भूल भुलैया-3' के लिए कार्तिक आर्यन को मिला, जबकि नितांशी गोयल ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता।


समारोह में बॉलीवुड सितारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने ‘घोड़े जैसी चाल... हाथी जैसी दुम’ गाने पर डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कटरीना कैफ, रेखा और कीर्ति सेनन ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की भव्यता बढ़ा दी। रेखा ने डायरेक्टर राकेश रोशन के साथ फिल्म 'खून भरी मांग' के गाने ‘हंसते-हंसते कट जाए रास्ते’ पर परफॉर्म किया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। शाहिद कपूर ने स्कूटर पर स्टेज पर एंट्री लेकर अपनी फिल्मों के सुपरहिट गानों पर शानदार प्रस्तुति दी।


इस अवॉर्ड समारोह में किरण राव को फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया, जबकि राम संपत को इसी फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का सम्मान मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का अवॉर्ड जुबिन नौटियाल को फिल्म 'आर्टिकल 370' के गाने 'दुआ' के लिए मिला, वहीं बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का अवॉर्ड श्रेया घोषाल को फिल्म 'भूल भुलैया-3' के गाने 'अमी जे तोमार 3.0' के लिए मिला। समारोह में रेखा ने राकेश रोशन को 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा' अवॉर्ड से सम्मानित किया।


माधुरी दीक्षित ने 'खलनायक' के प्रसिद्ध गाने पर डांस कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि करीना कपूर खान ने रेट्रो स्टाइल में 'जीना यहां, मरना यहां' और 'रमैय्या वस्तावैय्या' जैसे गानों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। शाहिद कपूर ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'साड़ी के फाल सा' पर धमाकेदार डांस किया। इस रंगारंग आयोजन ने बॉलीवुड की चमक-धमक को एक नई ऊंचाई दी और दर्शकों को यादगार पल प्रदान किए।


राज्य की धरती भारतीय और वैश्विक सिनेमा के लिए शूटिंग का पसंदीदा स्थान- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आईफा अवार्ड्स समारोह के सिल्वर जुबली आयोजन के साथ ही जयपुर न्यूयॉर्क, लंदन, दुबई, और अबुधाबी जैसे उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां आईफा का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारे राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दुनिया भर में एक नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान भारत के टूरिज्म मैप का एक प्रमुख केंद्र है। यहां इतिहास भी है और धरोहर भी है। राजस्थान की धरती भारतीय और वैश्विक सिनेमा के लिए शूटिंग का हमेशा से पसंदीदा स्थान रही है। यहां की विविधता इस प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए और भी आकर्षक बनाती है। मैं फिल्म जगत से जुडी सभी हस्तियों को राजस्थान में अधिक से अधिक शूटिंग करने के लिए आमंत्रित करता हूं। आईफा अवार्ड्स वितरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र भी पढ़ा गया।


आईफा के माध्यम से दुनियाभर के लोग राजस्थान की कला एवं संस्कृति से होंगे रूबरू- दीया कुमारी


उपमुख्यमंत्री मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि लोगों में बहुत उत्साह है। आईफा आयोजन होने के बाद भी हमारा प्रयास रहेगा कि राजस्थान में इस तरह के ज्यादा से ज्यादा आयोजन किए जाएं। उन्होंने कहा कि आज कई बड़े कलाकार यहां मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, वे राजस्थान की ओर आकर्षित हो रहे हैं। फिल्म कलाकार राजस्थान में कई जगह जाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहें हैं। इससे राजस्थान में पर्यटन को मजबूती मिलेगी। आईफा के माध्यम से पूरा विश्व राजस्थान की कला एवं संस्कृति से रूबरू होगा। इस तरह के आयोजन होने से में पर्यटन बढ़ेगा, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।आईफा अवार्ड समारोह 2025 के दौरान ड्रोन के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत में जयपुर आईफा अवार्ड 2025 की सुंदर कलाकृतियां और राजस्थान की झलक आकाश में भी शोभायमान रही।

 

MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.