Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गरियाबंद में 5-5 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
raipur,Three Naxalites , Gariaband

गरियाबंद/रायपुर । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सक्रिय तीन नक्सलियों ने हथियार समेत आत्मसर्पण किया है। इन तीनों आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने एडीजी विवेकानंद सिन्हा,आईजी अमरेश मिश्रा व सीआरपीएफ के अफसरों की मौजूदगी में आत्मसर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि तीनों नक्सली हत्या, लूट, पुलिस पर हमले और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त थे। 

आईजी अमरेश मिश्रा ने आज बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में एसडीके एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ संतु ने ऑटोमैटिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया।दिलीप उर्फ संतु, जो एसडीके एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर था और काकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम केसेकोड़ी का रहने वाला है। साथ ही दो महिला नक्सली मंजुला उर्फ लखमी और बरगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सुनीता उर्फ जुनकी ने भी आत्मसर्पण किया है ।

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से भय और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया है। नुआपड़ा डिविजन कमेटी में डिप्टी कमांडर दिलीप ने बताया कि भालू डिगी की घटना के बाद से नक्सली में दहशत है। बड़े नेता भले ना आत्मसर्पण करे लेकिन छोटे नक्सली घबराए हुए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी को भालू डिगी मुठभेड़ में सीसी मेंबर चलपति और डिविजन कमांडर सत्यम गावड़े जैसे नेता समेत सवा 3 करोड़ के 16 नक्सली मारे गए थे।

 

MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.