Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भोपाल में कारोबारी सौरभ अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग का छापा
bhopal, Income Tax Department , Saurabh Agarwal
भोपाल । आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को राजधानी भोपाल में कोलार रोड पर चूना भट्‌टी स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मार कार्रवाई की है। लगातार टैक्स चोरी की मिल रही शिकायतों के बाद कारोबारी सौरभ शर्मा के ऑफिस में यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग के अधिकारी प्रतिष्ठान पर दस्तावेजों की जांच-पड़ताल में जुटे हैं।
 
जानकारी के मुताबिक, भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में सौरभ अग्रवाल का अल्फा कम्युनिकेशन और परफेक्ट सॉल्यूशंस नाम से ऑफिस है। सौरभ अग्रवाल इलेक्ट्रिकल सामान उपलब्ध करवाने वाले सरकारी ठेकेदार हैं। आयकर विभाग को शिकायत मिली रही थी कि सौरभ ने हेर-फेर कर आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित की है। सोमवार को दोपहर में आयकर विभाग की टीम ने अल्फा कम्युनिकेशन और परफेक्ट सॉल्यूशंस पर दबिश दी है। टीम सौरभ के कर्मचारियों से भी दस्तावेजों की पड़ताल के लिए पूछताछ कर रही है। अल्फा परफेक्ट सॉल्यूशन और सौरभ के अन्य ठिकानों पर जांच में करोड़ों रुपये की कर चोरी की संभावना जताई जा रही है।
 
बताया जाता है कि सौरभ अग्रवाल के कई बड़े नेताओं और अफसरों से संपर्क हैं। उसके द्वारा इनके अघोषित आय का उपयोग अपने कारोबार में किया जा रहा था। पूर्व मुख्य सचिव का करीबी भी सौरभ को बताया जा रहा है, जिनके लिए वह काम करता रहा है।
MadhyaBharat 11 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.