Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
bhopal, Bomb threat, two schools
भोपाल । दिल्ली-एनसीआर के बाद अब मध्य प्रदेश के स्कूलों में बम की धमकी मिल रही है। भोपाल में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने और नेशनल साइबर फोरेंसिक लैब (एनएसएफएल) के बाहर विस्फोटक सामग्री की सूचना का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तीनों स्कूलों की जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला। टीटी नगर और गांधीनगर थाना पुलिस ने अफवाह फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
भोपाल के दो बड़वई स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल और टीटी नगर स्थित सेंट मेरी स्कूल को 10 मार्च को ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें धमकी दी गई कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। वहीं, खजूरी क्षेत्र में स्थित नेशनल फोरेंसिक लैब के बाहर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना मिली। इन घटनाओं के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की, लेकिन किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एक माह पूर्व भी भोपाल और इंदौर के स्कूलों को तेलुगू भाषा में धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था।
गांधीनगर थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने मंगलवार को बताया कि पोदार वर्ल्ड स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 2:45 बजे स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिफ्यूजन टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वर्तमान में ई-मेल की सत्यता की जांच जारी है।
टीटी नगर स्थित सेंट मेरी स्कूल को भी इसी प्रकार का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड टीम स्कूल पहुंची और पूरी जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।
टीटीनगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि सेंट मेरी स्कूल में सुबह साढ़े 10 बजे मेल आई, जिसमें 2 बजकर 45 मिनट पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद डाग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला और सूचना झूठी निकली। जिन दो स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिली, अब स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेकर राज्य साइबर सेल और साइबर क्राइम पुलिस जांच कर रही है। अब यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल से झूठी सूचना किसने और क्यों दी।
खजूरी थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 01 बजे नेशनल फोरेंसिक लैब को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें लैब के बाहर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे इलाके की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल इन घटनाओं में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई है।
MadhyaBharat 11 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.