Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेस विधायक प्लास्टिक के सांप लेकर विधानसभा पहुंचे
bhopal, Congress MLA ,Vidhan Sabha
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रश्कला से शुरू हुई। इससे पहले कांग्रेस विधायक प्लास्टिक के सांप लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष का कहना है कि भाजपा सरकार नौकरियों पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है। लाखों पद खाली हैं। युवा परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोजगार नहीं दे रही है।


उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि सरकार में गैर अनुभवी लोगों को बैठा रखा है। बजट सत्र में पूरे साल के फंड वितरण की बात होती है लेकिन साल का तो छोड़िए, ये दिनों का भी अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं। इस सरकार को तो फायनेंशियल इमरजेंसी लगा देनी चाहिए। इनको सिर्फ जनता पर कर्ज लादना है। इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।


विपक्ष के इस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रही है, क्योंकि कांग्रेस में कई आस्तीन के सांप हो गए हैं। जीतू पटवारी उमंग सिंघार को डस रहे हैं। सिंघार दिग्विजय सिंह को डस रहे हैं। दिग्विजय कमलनाथ को डस रहे हैं। हमारी तरफ से उनको इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उनकी किस्मत कितनी खराब है। खुद का बनाया मंच ही टूट गया। खुद घायल हो गए। जिसकी किस्मत खराब हो, उसका न मौसम साथ देता है न जनता।


केवलारी विधायक ने गेहूं की बालियां लेकर किया प्रदर्शन
वहीं, केवलारी विधायक रजनीश सिंह ने गेहूं की बालियां लेकर प्रदर्शन किया। वे बालियों के साथ ही सदन के भीतर जाना चाहते थे, लेकिन मार्शल ने उन्हें रोक लिया। इस पर विधायक उनसे बहस करने लगे। उन्होंने कहा कि केवलारी विधानसभा के किसानों को पानी नहीं मिला है जबकि संजय सरोवर में पर्याप्त पानी है। मांग-धरना, आंदोलन के बावजूद पानी नहीं दिया जा रहा है। किसानों की पूरी फसल खराब हो गई है। बालियों में दाना नहीं भरा है। मैं स्पीकर को ये सूखी बालियां भेंट करना चाहता हूं। किसानों की वेदना दिखाना चाहता हूं।
MadhyaBharat 11 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.