Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीथमपुर में यूनियन कॉर्बाइड के अपशिष्ट दहन का तृतीय ट्रायल रन प्रारंभ
indore, Third trial run,  Union Corbide
इंदौर । भोपाल गैस त्रासदी के बाद भोपाल की यूनियन कार्बाइड में 40 साल डम्प पड़े जहरीले कचरे का निष्पादन पीथमपुर में किया जा रहा है। मप्र उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यूनियन कॉर्बाइड के अपशिष्ट (रासायनिक कचरे) के दहन का तृतीय ट्रायल रन सोमवार देर शाम शुरू हो गया है।


इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में यूनियन कॉर्बाइड के अपशिष्ट के तृतीय ट्रायल रन का ब्लैंक रन सोमवार को प्रातः 07:41 बजे से प्रारंभ किया गया और करीब 12 घण्टे ब्लैंक रन किया। इसके बाद सायं 07:41 बजे से 270 किलोग्राम प्रति घण्टे की दर से यूनियन कॉर्बाइड के अपशिष्ट की फीडिंग इन्सीनरेटर में प्रारंभ की गई। 270 किलोग्राम प्रति घण्टे की दर से यूनियन कॉर्बाइड के अपशिष्ट का दहन किया जा रहा है। दहन के दौरान चिमनी से होने वाले उत्सर्जन की मॉनिटरिंग ऑनलाईन कन्टीन्युअस इमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम से की जा रही है, जो निर्धारित मानकों के भीतर है।


संभागायुक्त सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर पीथमपुर की रामकी कंपनी में यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे को नष्ट किया जा रहा है। इससे पूर्व पहला ट्रायल रन 28 फरवरी से तीन मार्च तक हुआ था, जिसमें 10 टन कचरा जलाया गया था। इसके बाद छह से नौ मार्च तक दूसरे ट्रायल रन में भी 10 टन जहरीले कचरे का दहन किया गया। अब तीसरा ट्रायल रन शुरू किया गया है। यह ट्रायल रन 12 मार्च तक चलेगा। इसके बाद तीनों ट्रायल रन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी। कचरा जलाने के साथ ही चिमनी से निकलने वाले धुएं व कण की निगरानी व मॉनिटरिंग मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 20 अधिकारी-कर्मचारी कर रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 11 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.