Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
श्रमिक नेता की बेटी की संदिग्ध मौत
korba, Suspicious death , labor leader

कोरबा ।कोरबा जिले के गेवरा बी टाइप में रहने वाले श्रमिक नेता सीताराम साहू की 27 वर्षीय पुत्री रोशनी साहू का शव उनके घर में फंदे से लटकते हुए पाया गया। घटना देर रात की है। घटना के समय रोशनी घर में अकेली थी, जबकि उनके पिता किसी सामाजिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोशनी का हाल ही में तलाक हुआ था और वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि रोशनी के पिता सीताराम साहू और उनकी पत्नी रोशनी को रायपुर से लेकर आए थे, जहां रोशनी की मां को उन्होंने रायपुर छोड़ दिया था। रोशनी के पिता सीताराम साहू अपने रिश्तेदार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में अकलतरा के आसपास गांव गए थे, जबकि रोशनी घर में अकेली थी।घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रोशनी के पिता सीताराम साहू ने अपनी बेटी की मौत की सूचना पुलिस को दी थी।

दीपका थाना प्रभारी प्रेम चंद साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने बताया कि रोशनी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने रोशनी के परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

 

MadhyaBharat 12 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.