Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,   stock market closed ,amid fluctuations

नई दिल्ली । दिनभर उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में जोरदार तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार की चाल में जोरदार गिरावट आ गई। दिन के दूसरे सत्र में एक बार फिर खरीदारों ने जोर लगाया, जिसकी वजह से शेयर बाजार काफी हद तक रिकवरी करने में सफल रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान आईटी, रियल्टी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसके साथ ही कैपिटल गुड्स, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर ऑयल एंड गैस, हेल्थ केयर, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 392.84 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 394.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.41 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,122 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,494 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,491 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 137 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,621 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 885 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,736 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर बढ़त के साथ और 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 168.49 अंक की मजबूती के साथ 74,270.81 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक 289.83 अंक की तेजी के साथ 74,392.15 अंक तक पहुंच गया। इस उछाल के बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में पहुंच गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर एक बजे के करीब यह सूचकांक ऊपरी स्तर से 790 अंक से ज्यादा टूट कर 504.16 अंक की कमजोरी के साथ 73,598.16 अंक तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स निचले स्तर से 430 अंक से अधिक की रिकवरी करके 72.56 अंक की कमजोरी के साथ 74,029.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 38.45 अंक की तेजी के साथ 22,536.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक 79.50 अंक की बढ़त के साथ 22,577.40 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। शुरुआती 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी ने लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 250 अंक फिसल कर 168.35 अंक की कमजोरी के साथ 22,329.55 अंक तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर जोर बनाया, जिससे निफ्टी निचले स्तर से 140.95 अंक रिकवर करके 27.40 अंक की गिरावट के साथ 22,470.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक 4.38 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.12 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा 2.45 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.73 प्रतिशत और आईटीसी 1.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर इंफोसिस 4.26 प्रतिशत, विप्रो 3.31 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.77 प्रतिशत, नेस्ले 2.48 प्रतिशत और टीसीएस 1.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 12 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.