Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाजपा ने अमृतसर में मंदिर पर हमले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की
new delhi, BJP demands ,CBI probe

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर पर ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाली ताकतों को बेनकाब करने के लिए इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। चुघ ने क्षेत्र में बार-बार हो रहे ग्रेनेड हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में विघटनकारी तत्वों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। पहले इस तरह के हमले पुलिस थानों पर होते थे, लेकिन अब मंदिर निशाने पर है। यह गंभीर मामला है।

 
चुघ ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में सांप्रदायिक और सामाजिक विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कानून-व्यवस्था की देखभाल करने के बजाय दिल्ली से गए पार्टी नेताओं की आवभगत में अधिक व्यस्त है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। 
उल्लेखनीय है कि अमृतसर जिले के खंडवाला इलाके के ठाकुरद्वारा मंदिर पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। यह घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.